कानपुर : घर से बुलाकर पूर्व पार्षद के भांजे को मारी गोली

कानपुर : घर से बुलाकर पूर्व पार्षद के भांजे को मारी गोली

अमृत विचार, कानपुर । मूलगंज में शुक्रवार रात एक शातिर ने बहाने से पूर्व पार्षद मन्नू रहमान के भांजे को बुलाकर गोली मार दी गई। उसको लहूलुहान हालत में इलाकाई लोग उर्सला ले गए। जहां से उसको हैलट रेफर कर दिया गया। उसके पेट में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परेड नवाब इब्राहिम का हाता निवासी भोलू जबर (26) जेल में बंद पूर्व पार्षद मन्नू रहमान का भांजा है। वह शाम को घर पर था। इलाकाई निवासी सलमान उसके पास पहुंचा। 

कहा कि चौबे गोला के पास फैजान स्कूल के बाहर उसको सलमान काना बुला रहा है। भोलू सलमान के साथ बाइक से मिलने पहुंच गया। वहां सलमान काना और उसके साथी खड़े थे। काना गले में हाथ डालकर उसको सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने दो हवाई फायर करने के बाद भोलू के पेट पर सटाकर तमंचे से गोली मार दी। भोलू जमीन पर गिर गया। वह भोलू को मरा समझकर वहां से भाग गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने देखा कि भोलू जिंदा है। वह खून से लथपथ करहा रहा था। इलाकाई लोग उसको हैलट ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि भोलू को गोली लगी है। किसी सलमान काना का नाम आ रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

सट्टे के लेनदेन का विवाद था, जेल से छूटा है भोलू

भोलू भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह कुछ दिनों पहले जेल से छूटा है। इलाकाई लोगों का कहना है कि चंद्रेश्वर हाता में वह हत्या कर चुका है। हालांकि इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सट्टे के लेन देन का विवाद था। तगादा करने पर भोलू को गोली मारी गई है।

टायसन का गुर्गा है काना

भोलू को गोली मारने वाला सलमान काना कुलीबाजार निवासी है। वह अपराधिक प्रवृत्ति का है। वह डी टू गैंग के अपराधी एयाज टायसन का गुर्गा है। काना और उसके साथी भोलू को गोली मारने के बाद भाग गए थे। भोलू को गोली लगने पर जब सलमान ने काना का फोन किया तो काना ने गाली देते हुए कहा कि अभी उसको गोली मारी है, ज्यादा बोलोगे तो तुम्हें भी मार दूंगा।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट व लखनऊ पीठ के लिए 1645 राज्य विधि अधिकारियों को किया आबद्ध

Post Comment

Comment List