IPL 2023 Prize Money: आईपीएल चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश, जानिए किसे मिलेगी कितनी प्राइज मनी

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार (28 मई) को चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है।  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होने वाले आईपीएल फाइनल पर दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की निगाहें हैं। इस फाइनल मुकाबले के बाद इनामों की बारिश होगी। चैम्पियन टीम और उपविजेता को करोड़ों रुपये मिलेंगे। इसके अलावा भी बहुत सारे अवॉर्ड दिए जाएंगे। 

आईपीएल 2023 की विजेता टीम को मिलेंगे कितने पैसे?

आईपीएल चैम्पियन बनने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। वहीं फाइनल हारने वाली टीम को भी 13 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। इतना ही नहीं, आईपीएल 2023 में तीसरे नंबर वाली टीम मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ रुपये  मिलेंगे। जबकि चौथे नंबर वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को 6.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

आईपीएल 2023 में ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता की पुरस्कार राशि?
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- 20 लाख रुपये 
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- 15 लाख रुपये
  • ऑरेंज कैप- 15 लाख रुपये (सबसे ज्यादा रन) 
  • पर्पल कैप- 15 लाख रुपये (सबसे ज्यादा विकेट)
  • मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द सीजन- 12 लाख रुपये 
  • सबसे ज्यादा सिक्स जमाने का रिकॉर्ड- 12 लाख रुपये 
  • गेम चेंजर ऑफ द सीजन- 12 लाख रुपये
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन 
  • शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स)- 851 रन
  • फाफ डु प्लेसिस (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 730 रन
  • विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 639 रन 
  • डेवोन कॉन्वे (चेन्नई सुपर किंग्स)- 625 रन 
  • यशस्वी जायसवाल (चेन्नई सुपर किंग्स)- 625 रन
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट 
  • मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटन्स)- 28 विकेट 
  • राशिद खान (गुजरात टाइटन्स)- 27 विकेट 
  • मोहित शर्मा (गुजरात टाइटन्स)- 24 विकेट
  • पीयूष चावला (मुंबई इंडियंस)- 22 विकेट 
  • युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स)- 21 विकेट

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 : शतकवीर शुभमन गिल ने आईपीएल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इन खिलाड़ियों को भी छोड़ा पीछे

संबंधित समाचार