IPL 2023 : शतकवीर शुभमन गिल ने आईपीएल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इन खिलाड़ियों को भी छोड़ा पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के क्वालीफायर-2 में शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 60 गेंदों पर 129 रन जड़ दिए। उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके जमाए। स्ट्राइक रेट 215 का रहा। यह आईपीएल सीजन में उनका तीसरा शतक रहा। इसके साथ ही शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें खिलाड़ी बने हैं। साथ ही गिल आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 23 साल और 261 दिन की उम्र में यह शतक लगाया है। अब फाइनल मुकाबले में गुजरात की टक्कर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम से होगी। यह खिताबी मुकाबला रविवार (28 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। 

शुभमन गिल ने बनाया दूसरा सर्वाधिक निजी स्कोर

आईपीएल इतिहास में शुभमन गिल अब बतौर भारतीय खिलाड़ी सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर लोकेश राहुल हैं, जिन्होंने साल 2020 में खेले गए सीजन में आरसीबी के खिलाफ 132 नाबाद रनों की पारी खेली थी. वहीं अब गिल 129 रनों की पारी के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय
  • केएल राहुल- 132 नाबाद vs आरसीबी, 2020
  • शुभमन गिल- 129 vs मुंबई इंडियंस, 2023
  • ऋषभ पंत- 128 नाबाद vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2018
  • मुरली विजय- 127 vs राजस्थान रॉयल्स, 2010
  • आईपीएल प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी गिल बने। (10 छक्के)

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड 
  • 129- शुभमन गिल (GT) vs MI, अहमदाबाद, 2023 Q2 
  • 122- वीरेंद्र सहवाग (PBKS) vs CSK, मुंबई वानखेड़े, 2014 Q2 
  • 117*- शेन वॉटसन (CSK) vs SRH, मुंबई वानखेड़े, 2018 Final 
  • 115*- ऋद्धिमान साहा (PBKS) vs KKR, बेंगलुरु, 2014 Final
एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड
  •  4 - विराट कोहली (RCB, 2016)
  •  4 - जोस बटलर (RR, 2022) 
  • 3 - शुभमन गिल (GT, 2023)
शुभमन गिल की 800 के क्लब में एंट्री

शुभमन गिल आईपीएल के एक सीजन में 800 प्लस रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले विराट कोहली, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर ने ही ऐसा किया था। वह एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अब तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम इस सीजन 16वें मैच में 851 रन दर्ज हो गए हैं। उनसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एक सीजन में अब जोस बटलर (863 रन, 2022) और विराट कोहली (973 रन, 2016) ही आगे हैं। इस सीजन अब लगभग तय हो गया है कि वह ऑरेंज कैप जीतेंगे। 

ये भी पढ़ें :  MI vs GT Qualifier 2: गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म