Australia: मछली पकड़ रहे किशोर पर मगरमच्छ ने किया हमला, ऐसे बचाई खुद की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैनबरा। आस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र (एनटी) में मगरमच्छ ने एक किशोर पर हमला किया हालांकि वह बहादुरी के साथ अपने को बचाने में सफल रहा। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जेफा बुचर एनटी के पूर्वोत्तर तट से दूर ग्रूट आईलैंड्ट पर परिवार के साथ मछली पकड़ रहा था।

 इसी दौरान करीब 5.4 मीटर लंबे मगरमच्छ ने उस पर अचानक हमला किया और उसे जबड़ों में भींच लिया। बुचर ने साहस का परिचय देते हुए मगरमच्छ की आंख पर प्रहार किया और अपने को उसकी पकड़ से छुड़ा लिया हालांकि वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक खारे पानी के मगरमच्छ छह मीटर से अधिक लंबे होते हैं और वे अपने शिकार को पानी के भीतर खींचकर मारते हैं। ऑस्ट्रेलिया में लगभग 200,000 परिपक्व खारे पानी के मगरमच्छ हैं, जिनमें से आधे से अधिक एनटी में हैं।

ये भी पढ़ें:- स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने के लिए अकादमी खोलने की योजना बना रहा ‘सेवा इंटरनेशनल’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म