लखनऊ : सपा विधायक अभय सिंह का करीबी गिरफ्तार, जानिए क्या लगा है आरोप  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह के करीबी संदीप सिंह को राजधानी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार संदीप सिंह अभय सिंह का रिश्तेदार है। उसपर खुद के ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों को छुपाने और गलत तरीके से राइफल का लाइसेंस हासिल करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वास्तविकता को छुपाते हुए उसने अयोध्या से राइफल का लाइसेंस हासिल किया है। पुलिस संदीप सिंह से पूछताछ कर रही है।      

ये भी पढ़ें - लखनऊ : 30 मई को होगी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक

संबंधित समाचार