हरदोई में आंधी-पानी से तबाही, कई जगहों पर पेड़ गिरे- एक महिला और मवेशी की मृत्यु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना / हरदोई, अमृत विचार। शनिवार दिन में हुई तेज बारिश और आंधी से कछौना क्षेत्र में जनहानि , पशुहानि समेत आम की फसल का काफी नुकसान हुआ है। तेज बारिश और आंधी से ज्ञानपुर निवासी सुशील गौतम के घर के पास पेड़ गिरने से भैंस की दबकर मृत्यु हो गई। पेड़ गिरने से कई विद्युत पोल भी गिर गए। जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वही ग्राम सभा कछौना देहात की ग्राम तकिया निवासी रहीम की पत्नी का छप्पर और दीवार गिरने से मलवे में दबने से मृत्यु हो गई। मृतका अंजली की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : सपा विधायक अभय सिंह का करीबी गिरफ्तार, जानिए क्या लगा है आरोप

संबंधित समाचार