पत्नी घंटो फोन पर रहती है बिजी, आईएएस बेटा करता है अपमानित, आगरा में करोड़ों की दौलत छोड़ वृद्धाश्रम में रहने पहुंचा बुजुर्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा जिले से शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बुजुर्ग ने अपनी करोड़ों की संपत्ति को ठोकर मारकर कर वृद्धाश्रम में रहने के लिए पहुंच गया हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, ''मेरा एक बेटा आईएएस है और दूसरा बिजनेसमैन। फिर भी सम्मान नहीं मिलता''।

बता दें कि आगरा के थाना कमला नगर इलाके के रहने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग बैंक से रिटायर्ड हैं। उनका बड़ा बेटा आईएएस अफसर है और छोटा बेटा कारोबारी है। इसके अलावा करोड़ों की कोठी और बेशुमार संपत्ति है, लेकिन कमी है तो सिर्फ सम्मान की। 

इस दौरान बुजुर्ग ने कहा के पत्नी इस उम्र में भी मोबाइल पर बिजी रहती, कुछ बोलो तो झगड़ा करती है। छोटा बेटा पैसे लेकर अलग हो गया। बड़ा बेटा आईएएस है, जब कभी घर आता है तो अपमानित करता है। अब मुझे उस घर में नहीं रहना। मैं यहीं रहना चाहता हूं।

दरअसल, शनिवार को एक 78 वर्षीय पिता जब ब्रांडेड कपड़े पहने और हाथों में लगेज लिए सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्धाश्रम पहुंचे, उनको देख वृद्धाश्रम के कर्मचारियों ने जब पूछ कि किससे मिलना है। तो उन्होंने कहा कि वह किसी से मिलने नही, बल्कि खुद यहां रहें आए है, और फिर इतना कहकर रोना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:-UP News: फर्जी दस्तावेजों से लाइसेंस बनवाने वाला बाहुबली विधायक अभय सिंह का साला गिरफ्तार

संबंधित समाचार