बहराइच : गैंगस्टर के चार अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा, अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच । कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए गैंगस्टर के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूंछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन में रविवार को कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस ने समाज विरोधी क्रियाकलाप करने वाले अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाल शशि कुमार राणा, उप निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, आरक्षी साबिर हुसैन, अशोक यादव, अमित यादव, अंकित वर्मा और देवेंद्र कुमार की टीम ने अलग अलग गांवों में दबिश दी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेझा निवासी महबूब पुत्र जुमई, अमृतपुर पुरैना निवासी सत्य नारायण उर्फ साक्षी पुत्र राम आसरे, नौबना गांव निवासी और  जैनुद्दीन पुत्र मोहम्मद जहूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि इन सभी के विरुद्ध गिरोह बंद क्रिया कलाप का केस दर्ज है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली स्कूटी, बाल-बाल बचा सवार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा