Kanpur: चंदन घाट में हुआ मासूम का अंतिम-संस्कार, पिता बोले- मेरी लाडो की क्या गलती थी, उसे इतना दर्द झेलना पड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में मासूम की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया।

कानपुर में मासूम की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। सनिगवां में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में इलाज के दौरान मौत हो गई।

कानपुर, अमृत विचार। सनिगवां में रविवार को बच्ची का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। हर किसी की आंख नम थी। सबकी जुबान पर यही था कि बच्ची की क्या गलती थी। ऐसी मौत किसी को नसीब न होए। उसकी मौत ने हर किसी को झकझौर दिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आरोपी हैवान पर अपहरण और हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी का परिवार अभी भी गायब है। बवाल की आशंका के चलते पीएसी समेत पुलिस बल तैनात है। 

सनिगवां निवासी कबाड़ी की तीन साल की बेटी को 22 मई को एक दस साल का हैवान साइकिल पर घुमाने के बहाने से ले गया था। आरोपी दूसरे दूसरे समुदाय का है। उसने पास के खाली प्लाट में बच्ची के साथ हैवानियत की। इसके बाद उसको खाली गटर में फेंककर भाग गया। परिजनों ने पुलिस की मदद से बच्ची को बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम में संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म और कुकर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाई गई है। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा तो पूरी कालोनी के लोग बाहर आ गए। बच्ची के शव को देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। मां तो रो-रोकर बेहाल हो गई थी।

पिता रोते हुए सबसे कह रहा था कि मेरी बच्ची की क्या गलती थी कि उसे इतना दर्द झेलना पड़ा। भगवान को भी बच्ची पर दया नहीं आई। हर कोई उसको ढांढ़स बंधा रहा था। करीब 10 मिनट बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए चंदन घाट के लिए ले जाया गया। इधर, बवाल की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। 

अपहरण और हत्या की धारा बढ़ेगी

थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि आरोपी पर अपहरण और हत्या की धारा बढ़ेगी, लेकिन आरोपी को कम उम्र होने का फायदा मिलेगा। इसलिए वह सरकारी अधिवक्ताओं से विधिक सलाह ले रहे है। जिसके आधार पर वह आगे की कार्रवाई करेंगे।  

मासूम के घर पहुंचे विहिप पदाधिकारी

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हेमंत सेंगर और जिला मंत्री अजय सिंह भी पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाने गए। हेमंत सेंगर ने वहां पर मौजूद एसीएम द्वितीय से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की मांग की। उन्होंने आरोपी के परिजनों के अवैध रूप से कॉलोनी में रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपी के परिजन भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। वे अभी भी धमकी दे रहे है। उन पर कार्यवाही होनी चाहिए।  कार्रवाई होनी चाहिए।

संबंधित समाचार