हरदोई : कलश भरने गए किशोर की गर्रा नदी में डूब कर मौत, दूसरे दिन शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बावन/ हरदोई, अमृत विचार। गर्रा नदी में कलश भरने गया किशोर उसमें डूब गया। लोनार थाने के मानीमऊ में रविवार को हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया।इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने किशोर का पता लगाने के लिए गोताखोरों को लगाया। जिन्होंने सोमवार को दूसरे दिन किशोर के शव को बरामद कर लिया।

बताया गया है कि रविवार को लोनार थाने के मानीमऊ के कुछ लोग गांव के सामने से निकली गर्रा नदी से कलश भरने गए हुए थे। उनके साथ गांव निवासी सर्वेन्द्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अजय सिंह भी था। बताते हैं कि अजय जैसे ही नदी से कलश भरने लगा,तभी वह उसी में डूब गया। इस तरह उसे नदी में डूबता हुआ देख कर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसका पता होते ही एसआई सैय्यद नसीरुद्दीन अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, उन्होंने पहले तो इस बारे में जानकारी जुटाई और किशोर की तलाश करने के लिए गोताखोरों को बुलाया। उसके बाद से नदी में डूबे किशोर को तलाश किया जाने लगा। 

सोमवार को दूसरे दिन किशोर का शव वहीं गांव से कुछ दूरी पर किशोर का शव बरामद किया गया।शव बरामद होते ही अजय के घर वालों के बीच कोहराम मच गया। नदी से बरामद हुए शव को पुलिस अपने कब्ज़े में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोर की इस तरह हुई मौत से उसके घर वालों का काफी बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें - हरदोई: बालाजी धाम के गुस्साए हाथी ने राहगीर को पटक कर रौंदा, हुई मौत... ग्रामीणों में गुस्सा

संबंधित समाचार