Kanpur Dehat Murder : पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, अवैध संबंधों में परिवार तबाह, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की।

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे अवैध संबंध बताया जा रहा है।

कानपुर देहात, अमृत विचार। Kanpur Dehat Murder  प्रेमी के साथ आए दिन भाग जाने से दुखी पति ने पत्नी की रात में गला दबाकर हत्या कर दी और सोमवार दोपहर थाने पहुंचकर जानकारी देते हुए समर्पण कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ ने फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य संकलित कराए और मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी।

सिकंदरपुर गांव के मजरा कंडवर निवासी मुलायम संखवार की शादी 18 जून 2017 को कन्नौज जिला के रत्तापुरवा तिर्वा गांव निवासी रूपलाल की बेटी खुशबू (24) के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा सत्या (4) भी है। हत्यारोपी पति मुलायम के अनुसार शादी के कुछ समय बाद खुशबू का पड़ोस में रहने वाले विवेक से प्रेम प्रसंग हो गया था। विवेक खुशबू के पास अक्सर घर आने जाने लगा। जिसका उसने विरोध किया।

बताया कि मृतका करीब दस बार पड़ोसी विवेक के साथ भाग चुकी थी। आखिरी बार बीती 30 मार्च को मुलायम पत्नी के साथ रसधान में एक ढाबा में नौकरी करने गया। वहां से भी वह विवेक के साथ भाग गई। खोजबीन के बाद 24 मई को फफूंद थाना क्षेत्र के तर्रही गांव से पुलिस ने उसे बरामद कर किया था। पुलिस के सामने खुशबू ने विवेक से संबंध खत्म करद पति के साथ रहने की बात कही थी।

जिस पर वह पत्नी को लेकर अपने गांव कंडवर आ गया। रविवार को पड़ोस में रहने वाले पप्पू गौतम की बेटी लक्ष्मी की बारात गांव में आई थी। शादी समारोह में खुशबू की सास रामश्री, बेटी सारिका, पौत्र सत्या के साथ गई थी। इसी दौरान रात में मुलायम भी शादी समारोह से वापस आकर घर में लेट गया। रात में आंख खुलने पर उसने पत्नी को किसी से बात करते देख आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया।

इसी दौरान मुलायम ने गला दबाकर खुशबू की हत्या कर दी और घर से भाग निकला। बेला पहुंचने के बाद वहां से बस द्वारा वह सोमवार दोपहर रसूलाबाद थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए समर्पण कर दिया। जानकारी पर कार्यवाहक थाना प्रभारी शीलेश यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और घर का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण पड़ोसियों को एकत्र कर कमरे के अंदर जाकर देखा तो बेड पर खुशबू का शव चादर ओढ़े पड़ा था। पास में फर्राटा पंखा चल रहा था।

मौके पर सीओ आशा पाल सिंह, नायब तहसीलदार राधारमन त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज बिरहुन राम सिंह, एसआई उम्मेद सिंह चौहान ने मौका मुआयना कर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर साक्ष्य संकलित करााएं। सीओ ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई। मृतका के पिता रूपलाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता था हत्यारोपी 

हत्यारोपी पति मुलायम चार भाई व तीन बहन हैं। जिसमें दो भाई तथा दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता राजेंद्र कुमार, मां रामश्री, अविवाहित बहन सारिका व मुलायम का बेटा सत्या मकान के अगले हिस्से में रहते हैं। जबकि पीछे वाले हिस्से में बने एक कमरे में मुलायम पत्नी खुशबू के साथ रहता था। छोटा भाई कल्याण पत्नी व दो अन्य भाई राहुल व टिंकू के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।

संबंधित समाचार