बदमाशों ने कूलर में मिला दी नशीली दवा, पूरे परिवार को बेहोश कर किया ये काम - पुलिस के उड़े होश  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी कोतवाली क्षेत्र के चक लाल मोहम्मद मोहल्ले में रविवार की देर रात दरवाजे की कुंडी तोड़कर बदमाशों ने 45 हजार रुपए समेत करीब आठ लाख के गहने, राइफल व कारतूस सब लूट लिया। शातिर बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले कूलर में नशीली दवा मिलाकर कमरे में सो रहे घरवालों को बेहोश कर दिया था। सुबह जब घरवालों को होश आया तो वह घर मे फैले सामान देख सभी के होश उड़ गए। घटना की जानकारी नैनी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नैनी थाना क्षेत्र के चक लाल मोहम्मद मोहल्ला निवासी राजेश कुमार पटेल पुत्र रोशन लाल पटेल रविवार की रात बारात से लौटने के बाद सपरिवार कमरे में सो रहे थे। 2:30 बजे रात वह लघुशंका के लिए उठे थे। बाद में कमरे में जाकर सो गए। उसी दौरान उनके कूलर से पानी के फुहारे निकलने लगे। वह कुछ समझ पाते इससे पहले सभी बेहोश हो गए। उसी दौरान बदमाशों ने कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। 

15 (18)

बदमाशो ने अलमारी में रखा 45 हजार रुपए, आठ के कीमती सोने चांदी के आभूषण, लाइसेंसी राइफल 315 बोर और 10 कारतूस उठा ले गए। सुबह काफी देर बाद जब लोगों को होश आया तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी राजेश पटेल का कहना है कि वह बारात में गए थे रात 11 बजे वहां से लौटने के बाद मैं परिवार के कमरे में सो रहे थे। घटना भोर में 3 से 4 बजे के बीच हुई है। घटना के बाबत तहरीर दे दी गई है।

ये भी पढ़ें - सांसद बृजभूषण सिंह के समर्थन में उतरे अयोध्या के संत, बाबा रामदेव पर भड़के - अब चलाएंगे ये बड़ा अभियान

संबंधित समाचार