बरेली: ईसीजी में गड़बड़ी के बाद भी महिला को ओटी टेबिल पर लिटाया, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीते दिनों जिला अस्पताल में पैर से पेच निकलवाने आई थी महिला, ईसीजी में आई थी गड़बड़ी फिर भी डॉक्टर ने भर दी सर्जरी की हामी

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में पैर की सर्जरी के दौरान ओटी टेबल पर महिला को हार्ट अटैक आया था। इसके कुछ दिनों बाद महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब ईसीजी में कुछ गड़बड़ी आई थी तो फिर उसकी सर्जरी की क्यों तैयारी की गई थी।

बीते दिनों बाकरगंज निवासी राजकुमार ने अपनी पत्नी कुसुम की दो माह पहले एक निजी अस्पताल में पैर की सर्जरी कराई थी। इस दौरान कुसुम के पैर में इंप्लांट यानि रॉड और पेच डाले गए थे। 22 मई को जिला अस्पताल में परिजनों ने कुसुम को इंप्लांट निकलवाने के लिए ऑपरेशन थियेटर में भर्ती कराया। जहां सर्जरी से पहले उसकी जांच हुई थी।

ईसीजी में कुछ गड़बड़ी आई, बावजूद इसके स्टाफ ने उसे जैसे ही ओटी टेबिल पर लिटाया उसको हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में स्टाफ ने मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से निजी अस्पताल भिजवाया जहां चार दिन तक चले इलाज के बाद 25 की सुबह कुसुम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जब गड़बड़ी थी तो क्यों सर्जरी
गौरतलब है कि किसी भी मरीज को सर्जरी से पहले जब जांच में ब्लड प्रेशर संबंधी कोई गड़बड़ी होती है तो उसकी सर्जरी नहीं होती है। बावजूद इसके कुसुम की सर्जरी की तैयारी की लेकिन इससे पहले ही उसको हार्ट अटैक आ गया। अब स्टाफ की मंशा क्या थी इस पर सवालिया निशान लगना लाजमी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: अंतरराज्यीय वाहन चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, दो ट्रक समेत तीन कार बराम

संबंधित समाचार