प्रयागराज: मथुरा के अपर सिविल जज का प्रयागराज में हुआ स्थानांतरण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती ने एक अधिसूचना जारी कर यह बताया कि विरेक अग्रवाल अपर सिविल जज (सीनियर डिविजन)मथुरा को अपर सिविल जज (सीनियर डिविजन) प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही कुछ उच्च न्यायिक पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है, जिनमें मृदुल कुमार मिश्रा को निबंधक न्यायिक (इंक्वायरी) की, रोहित रघुवंशी को निबंधक न्यायिक (इंफ्रास्ट्रक्चर-जिला अदालत) की, मानवर्धन को निबंधक न्यायिक (चयन एवं नियुक्ति) के पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें - UP MLC Election Result : यूपी विधान परिषद चुनाव में दोनों सीट का परिणाम घोषित, भाजपा ने दर्ज की जीत

 

संबंधित समाचार