UP MLC Election Result : यूपी विधान परिषद चुनाव में दोनों सीट का परिणाम घोषित, भाजपा ने दर्ज की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। शाम 6 बजे के बाद आये परिणाम में भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है।  

भाजपा प्रत्याशी पदमसेन चौधरी को 279 मत मिले। जबकि सपा के प्रत्याशी राम करन निर्मल को 116 वोट मिले। जबकि एक वोट खारिज हुआ है। दूसरी सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र सिंह को 280 और सपा के रामजतन राजभर को 116 वोट मिले।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के दो रिक्त सीटों पर हुये उप चुनाव में 403 विधायकों में से करीब 396 विधायकों ने वोट डाले।

यह भी पढ़ें : अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज खुलेमन से कर रहा भाजपा को वोट : दानिश आजाद अंसारी

संबंधित समाचार