कोसोवो में सर्बियाई प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष, 41 नाटो केएफओआर जवान हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रिसटीनी। कोसोवो में सर्बियाई प्रदर्शनकारियों और कोसोवो पुलिस के बीच संघर्ष के दौरान उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) केएफओआर बल के कम से कम 41 सैनिक घायल हो गए हैं। ला रिपब्लिका अखबार ने सोमवार को यह जानकारी दी। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि घायल नाटो केएफओआर सैनिकों में 11 इतालवी शामिल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। 

 ताजानी ने ट्विटर पर कहा, मैं (एंटोनियो ताजानी) केएफओआर मिशन की सेना के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करना चाहता हूं, जो कोसोवो में सर्बियाई प्रदर्शनकारियों और कोसोवो पुलिस के बीच संघर्ष के दौरान घायल हो गए थे। इनमें इटली के 11 नागरिक हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है, लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। इससे पहले दिन में उत्तरी कोसोवो में उत्तरी कोसोव्स्का मित्रोविका शहर में क्लिनिकल हॉस्पिटल सेंटर के निदेशक ज्लाटन एलेक ने कहा कि सर्बस और स्व-घोषित कोसोवो की पुलिस के साथ-साथ नाटो कोसोवो बल के बीच संघर्ष के कम से कम 50 नागरिक घायल हो गए, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 

ये भी पढे़ं- रूस यूक्रेन युद्ध ने हजारों बच्चों को किया अनाथ, हमलों में न जाने कितने घर हुए बर्बाद, फिर भी जारी युद्ध

 

संबंधित समाचार