Ganga Dusshera 2023 : कानपुर के घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पुलिस-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
Ganga Dusshera 2023 कानपुर में गंगा दशहरा पर घाटों ने श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
Ganga Dusshera 2023 कानपुर के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे है।
कानपुर, अमृत विचार। Ganga Dusshera 2023 कानपुर के सरसैया घाट, बिठूर घाट, जाजमऊ घाट, मैस्कर घाट, बिठूर, परमठ घाट, गुप्तार घाट, बंदी माता घाट पर गंगा दशहरा पर श्रद्धालु स्नान करने आ रहे है। श्रद्धालु हर-हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा में डुबकी लगा रहे है। कानपुर गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन मनाया जाता है।
मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। भागीरथ की कड़ी तपस्या के बाद ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा का पृथ्वी लोक पर अवतरण हुआ था। आज यानी मंगलवार को गंगा दशहरा के दिन सिद्धि योग, धन योग और रवि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। कानपुर गंगा दशहरा के धार्मिक पर्व पर कानपुर के सरसैया घाट पर लाखो की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुँचते है।
सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहेगा। ऐसे में सुरक्षा के द्रस्तिगत कमिश्नरेट पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है। घाट पर गोताखोरों की टीम के साथ एसीपी कोतवाली खुद नाव पर बैठकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। कोतवाली थाने के एसीपी रंजीत कुमार ने बताया की सरसैया घाट पर रात से ही श्रद्धालु आने लगे थे और सुबह दो बजे गंगा स्नान शुरू हो गया था।
उन्होंने बताया की अब तक लगभग 80 हजार श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके है। उनका कहना था कि पुलिस क्यूआरटी के साथ गोताखोर की टीम मुस्तैद है। पुलिस की तरफ से सुरक्षा को देखते हुए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।
