आजमगढ़ : आज आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, तेरहवीं कार्यक्रम में होंगे शामिल
आजमगढ़, अमृत विचार। आज शाम तकरीबन चार बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जिले में आ रहे हैं। यहां वो अपनी बेटी की ससुराल में समधिन के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से हेलीपैड के साथ ही बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। रक्षा मंत्री एक घंटा पांच मिनट तक जिले में रहेंगे। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के भैरोपुर गांव में बुधवार की शाम चार बजकर 40 मिनट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भैरवपुर गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। तेरहवीं में शामिल होने के बाद 5:45 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें - बहराइच: तेज रफ्तार वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चार घायल
