Mission 2024 : जनता से कार्यक्रमों के जरिये जुड़ेगी BJP, UP चीफ ने बनाई ये रणनीति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी आगामी जून माह में प्रदेश स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इनका असल उद्देश्य पार्टी और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनसरोकार के कार्यों को जनता तक पहुँचाना है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आगामी जून महीने में पार्टी महा जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत सीधे जनता के बीच जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में सांसद, मंत्री ,विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हमारी पार्टी की तरफ से प्रत्येक विधानसभा पर लाभार्थी सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद, मंत्री , विधायक और पार्टी नेता उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के सात मोर्चों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी सम्मलेन में उन लोगों को शामिल किया जाएगा जिनको केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से चलाई गईं योजनाओं से लाभ मिला है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 21 जून को योग दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी 27600 शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहाँ पार्टी के पदाधिकारी और बूथ लेवल के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। भूपेंद्र चौधरी ने बताया 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें पार्टी से जुड़े नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के घर-घर जनसम्पर्क अभियान में सांसद, मंत्री , विधायक और कार्यकर्ता आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। ,इस दौरान जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति से टोल फ्री नंबर - 9090902024 पर मिस कॉल भी करने को कहा जायेगा।  

 
ये भी पढ़ें - Swami Prasad Maurya को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार