मुरादाबाद: रामगंगा नदी में डूबकर किशोरी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे क्षेत्र में उफान पर आ चुकी रामगंगा नदी में एक किशोरी के डूबने का मामला सामने आया है। पिता के बीमार होने पर किशोरी अपने ताऊ व अन्य लोगों के साथ बैलगाड़ी से नदी पार करके पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। बीच नदी में पानी के तेज बहाव …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे क्षेत्र में उफान पर आ चुकी रामगंगा नदी में एक किशोरी के डूबने का मामला सामने आया है। पिता के बीमार होने पर किशोरी अपने ताऊ व अन्य लोगों के साथ बैलगाड़ी से नदी पार करके पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। बीच नदी में पानी के तेज बहाव में बैलगाड़ी पलट गई और सभी डूबने लगे। शोर-शराबा होने पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीन लोगों को सकुशल बचा लिया, जबकि किशोरी नदी में लापता हो गई। वहीं बैल की डूबकर मौत हो गई।

हादसे की सूचना किशोरी के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्सपर्ट गोताखोरों की मदद से किशोरी को तलाश करना शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक किशोरी का सुराग नहीं लग सका है।

हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर-अजमतपुर के पास से निकलने वाली रामगंगा नदी पर हुआ। मैदान व पहाड़ों पर होने वाली बारिश के कारण रामगंगा नदी उफान पर चल रही है। जिस कारण ग्रामीणों को जानवरों के लिए चारा भी नहीं मिल पा रहा है। चारे के लिए ग्रामीणों को नदी पार करना पड़ता है।

शुक्रवार को नदी में पानी कम होने पर गांव निवासी गफ्फार की बेटी निशा (15वर्ष) चारा लेने जा रही थी। बताते हैं कि गफ्फार की तबीयत खराब होने के कारण निशा अपने ताऊ इकरार, बहन गुलनाज व जीशान के साथ बैलगाड़ी से जा रही थी। जीशान बैलगाड़ी चला रहा था, जलस्तर कम होने पर जीशान ने बैलगाड़ी नदी में उतार दी। कुछ दूर जाने के बाद कुछ दूर जाने पर पानी की तेज धार की चपेट में आने से बैलगाड़ी पलट गई।

हादसे में सभी नदी में डूबने लगे। जीशान और इकरार ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने इकरार, गुलनाज और शरीफ को तो बचा लिया लेकिन निशा गहरे पानी में डूब गई।

ग्रामीणों ने उसे काफी तलाशा लेकिन सफलता नहीं मिली तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन भी नदी किनारे आ गए। सूचना पर सीओ हाईवे रामकुमार सागर पुलिस व एक्सपर्ट गोताखोरों के साथ मौके पर आ गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार