शाहजहांपुर: वसूली करने के मामले में हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुटार/शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विनय कुमार यादव पर जादौपुर व भरकलीगंज के कुछ लोगों ने क्षेत्र में हो रहे अवैध व्यापार को बढ़ावा देने के लिए गोरखधंधे में शामिल लोगों से वसूली करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से गई थी।

हेड कांस्टेबल विनय कुमार पर माफियाओं से वसूली करने और उनको संरक्षण देने की शिकायत मिलने पर एसपी ने इस मामले की जांच गोपनीय रूप से कराई। जांच के बाद शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एसपी ने मंगलवार देर रात हेड कांस्टेबल विनय कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और लाइन में आमद कराने का आदेश जारी कर दिया है।

एसपी का आदेश मिलते ही थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने तत्काल हेड कांस्टेबल को रिलीव कर दिया। जिसके बाद मुख्य आरक्षी विनय कुमार ने लाइन में आमद करा ली है।

ये भी पढ़ें : भाजपा को कर्नाटक में मुंहतोड़ जवाब मिला, राजस्थान में भी मिलेगा: कांग्रेस 

संबंधित समाचार