बस्ती : सड़कों पर उतरे छात्र, जांच में कॉलेज के कमरों में मिलीं शराब की बोतलें
अमृत विचार, बस्ती । जिले में करीब छह सौ छात्रों के साथ फर्जीवाड़े को लेकर छात्र-छात्राएं गुरुवार को सड़क पर उतर आए। छात्रों ने पैदल मार्च करके डीएम ऑफिस का घेराव किया और नारेबाजी की।
मामला सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट से जुड़ा है। यहां नर्सिंग कोर्स के नाम पर तमाम युवक-युवतियों ने दाखिला लिया हुआ है। छात्राओं ने हर स्टूडेंट से 1-1 लाख रुपए वसूली का आरोप लगाया है। यह नर्सिंग कॉलेज वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर स्थित है। छात्र-छात्राओं के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने में डीएम प्रियंका निरंजन ने मामले को संज्ञान लिया और इसके बाद जिले के आला अधिकारी हरदिया इंस्टिट्यूट सरदार पटेल हॉस्पिटल व पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट पहुंच गए। एडीएम कमलेश चंद्र ने एक-एक कमरे को खुलवा कर चेक किया। इस दौरान कमरे से शराब की बोतले मिली हैं। छात्रों का आरोप है कि रात होते ही पूरा कॉलेज में अवांछनीय तत्व इकट्ठा हो जाते हैं। बताया गया कि जांच में कई कॉलेजों के फर्जी मोहर भी बरामद हुई हैं। बच्चों ने नारेबाजी के साथ पैसे वापसी के भी नारे लगाए। जिला प्रशासन ने आक्रोशित बच्चों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा।
ये भी पढ़ें - बस्ती : भाकियू ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह के गिरफ्तारी को लेकर खोला मोर्चा
