झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में तीन लाख के इनामी नक्सली राजेश उरांव मारा गया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड में गुमला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन के तीन लाख के इनामी नक्सली राजेश उरांव मारा गया। रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने इस बात की पुष्टि की है। 

यह मुठभेड़ की घटना आज सदर थाना क्षेत्र के अंजनधाम जाने वाले रास्ते में हुई।राजेश के ऊपर झारखंड पुलिस ने दो लाख और एनआईए ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। राजेश मूल रूप घाघरा थाना के हुटार गांव रहने वाला था और उसपर गुमला और लातेहार जिला के थानों में कई मामले दर्ज है। 

ये भी पढ़ें- दो हजार रुपये के नोट पर शीघ्र सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, जानिए क्या कहा?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज