विस्तारा ने मुंबई-लंदन के बीच शुरू की सीधी उड़ान

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

नई दिल्ली। एयरलाइन विस्तारा ने मुंबई और लंदन (हीथ्रो) के बीच अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू की । टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइन्स के संयुक्त उद्यम विस्तारा की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस हवाई मार्ग पर दोनों तरफ से सप्ताह में पांच-पांच उड़ानें उपलब्ध होंगी। मुंबई से विस्तारा की उड़ान संख्या यूके 015 सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न 14:35 बजे प्रस्थान कर गंतव्य पर उसी दिन रात को 19:55 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें - सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों से मजबूती से खुले शेयर बाजार

लंदन (हीथ्रो) से मुंबई के लिए यूके 016 उड़ान हर सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात्रि 21:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे मुंबई पहुंचेगी। गुरुवार को यह उड़ान 21:50 बजे प्रथान कर अगले दिन 11:00 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस मार्ग पर विस्तारा की पहली उड़ान में ड्रीमलाइनर बोइंग 787-9 विमान ने आज 14:35 बजे प्रस्थान किया।

विस्तारा के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने कहा , “दिल्ली-लंदन मार्ग व्यापार, व्यवसाय और पर्यटन के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वूपूर्ण मार्ग रहा है। हम इन दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवा देकर बहुत उत्साहित हैं।” विस्तारा दुनिया की 20 सर्वोत्तम विमान सेवाओं में गिनी गयी है और इसे लगातार दो वर्ष से भारत तथा दक्षिण एशिया की सबसे अच्छी एयरलाइन चुना गया है।

ये भी पढ़ें - Samsung ने भारत में लॉन्च किया मेड इन इंडिया OLED टीवी, जानें कीमत

संबंधित समाचार