लखनऊ: भाई से विवाद के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वजीरगंज में भाई से विवाद के बाद युवक ने डालीगंज पुल से युवक ने गोमती नदी में छलांग लगाकर जान दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकला और शव को नदी से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वजीरगंज चौधरी गढ़या निवासी शैलेन्द्र विश्वकर्मा (25) पुत्र सकरदीन विश्वकर्मा पीपा बनाने का काम करता था। चचेरे भाई अजय के मुताबिक गुरुवार सुबह शैलेन्द्र का बड़े भाई वीरेंद्र से घर में सीढ़ी बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में शैलेन्द्र घर से निकला और डालीगंज पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। 

उसे नदी में कूदता देख आसपास राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मृतक के परिवार में पिता शंकरदीन, मां मनसा देवी, भाई वीरेंद्र और मन्नू हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नशे में धुत युवकों ने होटल में की तोड़फोड़, पीजीआई पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

संबंधित समाचार