बहराइच: आम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजीचौराहा/बहराइच, अमृत विचार। बेहड़ा गांव में स्थित आम के पेड़ में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के लोग शुक्रवार सुबह खेत में नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे। 

सुबह गांव के लोगों ने देखा कि गांव के बाहर अजय अवस्थी पुत्र रामनिवास निवासी बेहड़ा के आम के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटकता देखा। पेड़ से शव को लटकता देख लोगो में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना खैरीघाट पुलिस को दी गई। 

जानकारी होते ही खैरीघाट प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवाकर पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

 

संबंधित समाचार