'बहू तमंचा रखती है...लड़कों से बात करती है', परेशान सास थाने पहुंची, महिला की बातें सुन पुलिस हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर का है। जहां एक महिला ने अपनी बहू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का कहना है कि बहू अपने पास तमंचा रखती है, वो चंचल स्वभाव की है और उसकी बात भी नहीं मानती और डराती और धमकाती है।

हालांकि, महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो बहू ने कहा कि वो अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखती है।

खबरों के अनुसार 48 साल की महिला राजेश ने अपन बेटे सोनू की पत्नी निक्की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा कि बहू चंचल स्वभाव की है। वो कई युवकों से बातचीत करती है। इतना ही नहीं जब ऐसा न करने के लिए कहो तो वो बात समझने के बजाय डराती और धमकाती है।

घर में डर और दहशत का माहौल
महिला का कहना है कि उसकी बहू अपने पास तमंचा रखती है। जिसके कारण उनके घर में डर और दहशत का माहौल बन गया है। उसकी हरकतें देखते हुए घर में कभी भी कोई अनहोनी होने की आशंका रहती है। महिला की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस एक्शन में आई और उसके घर पहुंची।

महिला की ये बात सुनकर हैरान पुलिस
इस मामले में पुलिस ने बहू को बुलाया और पूछताछ की। इसके अलावा घर की तलाशी ली। इस दौरान वहां से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पूछताछ में बहू ने बताया कि वो अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखती है। महिला की ये बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- UP CMO Transfer: यूपी में 22 मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार