Mahoba News : खंदिया वार्ड में एक पखवाडे से पेयजल आपूर्ति ठप, पानी को लेकर मारामारी, ग्रामीणों में गुस्सा
महोबा में खंदिया वार्ड में एक पखवाडे से पेयजल आपूर्ति ठप।
महोबा में खंदिया वार्ड में एक पखवाडे से पेयजल आपूर्ति ठप। कस्बा चरखारी में दूषित पेयजल आपूर्ति ने नगारिकों में गुस्सा।
महोबा, अमृत विचार। कस्बा चरखारी के खंदिया वार्ड में एक पखवारे से पेयजल आपूर्ति ठंप होने से पानी को लेकर मारामारी मच गई है। जिससे लोग मजबूरन पानी के लिये हैण्डपम्पों व कुओं को सहारा ले रहे है। वही दूसरी तरफ अर्जुन पेयजल योजना के तहत की जाने वाली पनी की सप्लाई प्रदूषित और कीचड़ युक्त होने से लोग गन्दे पानी पीने से बच रहे है। इससे कस्बा वासियों में जल संसधान के प्रति खासा गुस्सा है।
चरखारी नगर में जल संसधान द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है। परन्तु खंदिया वार्ड में 15 दिनो से पानी की आपूर्ति न किये जाने से पानी को लेकर आय तौबा मच गई है। जल संसधान के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी पेयजल समस्या का निराकरण नही हो पा रहा है।
इससे कस्बा वासियों मे जल संसधान के प्रति आक्रोश पनप रहा है। अर्जुन बांध से की जाने वाली पानी की आपूर्ति को पहले से फिल्टर न किये जाने से कुछ लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। नलो में सप्लाई का गन्दा पानी देख लोगो में आक्रोश बढ़ गया है।
मालूम हो कि कस्बा चरखारी में अर्जुन पेयजल योजना के तहत कस्बे मे पानी की आपूर्ति की जाती है। विभाग ने शुद्व पेयजल मुहैया कराने की गरज से अस्थौन में फिल्टर प्लांट लगा दिया है। लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा पानी को फिल्टर नही किया जाता है।
इतनी ही नही जल संसधान के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। कस्बे वासियों ने सप्लाई के दूषित पान को डिब्बो में भरकर अधिकारियो को दिखाया जा रहा है। जिससे लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही हो सके।
बांध में बने पम्प हाउस तक नही पहुंच रहा पानी
अर्जुन बांध में पानी की कमी हो जाने के कारण बांध में बने पम्प हाउस तक पानी पहुंचानें के लिये नहर बनाकर पम्प हाउस में पतली नहर में आने वाले पानी को पम्प के जरिये खीचने से कीचड़ युक्त पानी पहुंच रहा है। इसी पानी की सप्लाई होने से घरो में कीचड़ युक्त पानी आ रहा है। कस्वेवासियों ने आरोप लगाया कि पानी को साफ करने के लिये पानी मे डाले जाने वाली फिटकरी विभाग के पास नही है।
दूषित पानी की आपूर्ति के विरोध में सभासदों ने सौपा ज्ञापन
दूषित पानी की आपूर्ति से नाराज सभासदो ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका चरखारी को शिकायती पत्र देखकर स्वच्छ पानी की आपूर्ति किये जाने की मांग की है। हरिहर अनुरागी, लोकेश, विनोद कुमार, अभिषेक अरूण एवं कस्बे वासियों ने अधिशाषी अधिकारी को दिये शिकयती पत्र में बताया कि कस्बे का पेयजल संकट और प्रदूषित पानी की समस्या जल्द से जल्द निराकरण किया जाये।
तेजी से घट रहा अजुर्न बांध का जलस्तर
तेजी से पड़ रही घूप और गर्मी के चलते अर्जुन बांध का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बांध में पानी कम बचने से कस्बे में हो रही प्रदूषित पानी की सप्लाई से नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुईनउद्दीन ने नराजगी जताते हुये पानी को फिल्टर किये जाने की मांग की। इसके बाद सप्लाई किये जाने की बात कही।
