रफ्तार का कहर : जालौन में वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, रेलिंग से घिसटता चला गया युवक और हो गई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में वाहन की टक्कर से युवक की मौत।

जालौन में एट कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।

जालौन, अमृत विचार। झांसी-कानपुर हाईवे पर एट थाना क्षेत्र के गिरथान के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक वहां पर लगी रेलिंग से टकराई और युवक उसी घिसट गया। बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार को एट थाना क्षेत्र के ग्राम गिरथान कानपुर झांसी हाईवे पर झांसी से बाइक द्वारा नितेश कुमार 24 पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी ग्राम रमपुरा ऐर अपने गांव आ रहा था।  जब वह कानपुर झांसी हाईवे पर गिरथान गांव के नजदीक पहुंचा उसी दौरान झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

 टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हाईवे किनारे लगी रोलिंग में घिसटता हुआ चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही हाईवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची एट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना मृतक के गांव भेजी।

परिजनों को जब नितेश की मौत की खबर हुई तो गांव में दहाड़ मारकर साथी  रो पड़े। परिवार के लोग दौड़े दौड़े एट पहुंचे। दूसरी तरफ बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

दो दिन में दूसरी घटना

एट थाना क्षेत्र में दो दिन में लगभग एक ही समय पर बाइक में पीछे से टक्कर मारने की दूसरी घटना सामने आई है। गुरुवार को भी एट के पास झांसी से आ रहे युवक को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर गिरे युवक को वही वाहन रौंदता हुआ निकल गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। शुक्रवार को बाइक सावर झांसी से आ रहा था और पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मारे दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दोनों घटनाएं दोपहर के समय की ही है और एट थाना क्षेत्र की है बस स्थान अलग अलग है।

संबंधित समाचार