बरेली: दहेज में फॉर्च्युनर न देने पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर सिगरेट से दागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इज्जतनगर थाना में नहीं हुई सुनवाई, आईजी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव में दहेज में फाॅर्च्युनर न देने पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि उसे कई बार जलती सिगरेट से भी दागा। गंभीर मामले में भी इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़िता ने आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह से शिकायत की। आईजी के आदेश पर पुलिस ने आठ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2019 में हाफिजगंज के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज में परिजनों से फॉर्च्युनर कार लाने का दबाव बनाते थे। उसे एक बेटा हुआ लेकिन इसके बावजूद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई।

आरोप है कि 19 मई को पति का साढ़ू, बहनोई, भाई ने रात में घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके गले पर चाकू रखकर उसे शरीर पर कई जगह जलती सिगरेट से दागा। तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिससे तंग होकर आईजी से शिकायत की। आईजी के आदेश पर पुलिस ने पति, ससुर, ननद, जेठ और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए 15 जून तक करें आवेदन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात