बरेली: केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड का चुनाव संपन्न, सभापति के लिए जवाहरलाल का नाम प्रस्तावित
बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड का चुनाव बरेली के जिला सहकारी बैंक परिसर श्यामगंज में संपन्न हुआ, जिसमें केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड में सभापति एवं उपसभापति के निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। भाजपा की ओर से सभापति के लिए जवाहरलाल का नाम प्रस्तावित हुआ।
जवाहरलाल ने निर्वाचन अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र सिंह के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। अन्य कोई उम्मीदवार मैदान में ना होने के कारण सभापति हेतु जवाहरलाल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा,हरवेन्द्र यादव , शिवेन्द्रनाथ चौबे,अभय चौहान, ज्ञान प्रकाश लोधी,राहुल साहू, ठाकुर सर्वेश सिंह, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी तरह जब जवाहरलाल सीबीगंज स्थित अपने आवास पहुंचे तो वहां भी व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। दौरान रवि गुप्ता, अनुज गुप्ता,संजीव करीर, धीरेंद्र गंगवार, गौरव वर्मा, आकाश गुप्ता, अमन गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: सीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए 15 जून तक करें आवेदन
