बरेली कॉलेज में नकल करते पकड़े गए छात्र
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान शुक्रवार को दो छात्र नकल करते पकड़े गए। छात्र प्रवेश पत्र पर कुछ लिखकर लाए थे। दोनों का यूएफएम कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी गई है। कॉलेज स्तर पर तो छात्र नकल करते पकड़े जा रहे हैं लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय स्तर पर सचल दलों का निरीक्षण शुरू नहीं हुआ है और न ही विश्वविद्यालय ने किसी तरह से नकल पकड़े जाने की सूचना दी है।
मुख्य परीक्षा में बरेली कॉलेज में शुरू से ही नकल करते छात्र पकड़े जा रहे हैं। अब तक करीब 10 छात्र नकल करते पकड़े जा चुके हैं। बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि शुक्रवार को बीए एजुकेशन के दो छात्रों को नकल करते पकड़ा गया है। दोनों ने प्रवेश पत्र के पीछे नकल लिखी थी। दोनों का यूएफएम कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली में धर्मांतरण और यौन शोषण के दो अलग-अलग मामलों में FIR, आरोपी गिरफ्तार
