ओडिशा: सीएम पटनायक ने भीषण ट्रेन हादसे के मद्देनजर की एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बालासोर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में हुए भीषण ट्रेन हादसे के मद्देनजर शनिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 233 हो गई है और 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। 

ओडिशा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट किया, महत्वपूर्ण घोषणा: बाहानगा में हुई भीषण रेल दुर्घटना के मद्देनजर माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है, इसलिए तीन जून को पूरे राज्य में कोई राजकीय जश्न नहीं मनाया जाएगा।

ये भी पढे़ं- ओडिशा रेल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 233 हुई, 900 यात्री घायल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव