गौतम बुद्ध नगर: सोसाइटी की 22वीं मंजिल से कूदकर गार्ड ने की आत्महत्या
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 120 स्थित सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह सोसाइटी की 22वीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। सेक्टर 113 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 120 स्थित आरजी रेजिडेंसी सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड ओमवीर सिंह (28) ने सोसाइटी की ऊपरी मंजिल पर जाकर वहां से छलांग लगा दी।
इस घटना में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य तरीकों से इस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की दबंगई, डिस्चार्ज के लिए कहने पर मरीज को पीटा
