प्रतापगढ़: लग्जरी वाहन से बकरी चुराते सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मदाफरपुर/प्रतापगढ़। बकरी चोरी कर लग्जरी वाहन में लादते समय चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा बाजार में शुक्रवार को देर रात सुनील वर्मा की तीन बकरी, राम आसरे यादव की चार बकरी, देव नरायन सरोज का एक बकरा चोरी हो गया। देव नरायन के बकरे को स्कार्पियो वाहन पर लादते समय आवाज आने पर  घर के लोगों की नींद खुल गई। 

लोगों को आता देख चोरों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें  देव नरायन चोटहिल हो गए।स्कार्पियो वाहन में बकरा लादने की घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पुलिस चौकी होने के बाद भी तीन जगहों पर चोरी की वारदात से बाजारवासियों ने नाराजगी जताई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:-हापुड़ : बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई को जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार