हरदोई: शादी के 3 महीने बाद ही पति ने कर ली आत्महत्या, वजह जान हो जाएंगे हैरान
हरदोई। शादी के तीन महीने के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। जिसके चलते पति ने कीट नाशक दवाई पी ली। उसे इलाज के लिए सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि शाहबाद कोतवाली के लालपुर निवासी 30 वर्षीय विनोद पुत्र कलेक्टर ने तीन महीने पहले ही एक महिला से शादी की थी।
बताते हैं कि किसी घरेलू किसी बात पर विनोद का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। जिसके चलते विनोद ने शाम को घर के अंदर कमरे में रखी कीट नाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर वाले उसे इलाज के लिए सीएचसी शाहबाद ले कर पहुंचे,जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखकर मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया। यहां मेडिकल कालेज में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बारे में एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।
यह भी पढ़ें:-UP के टॉप 61 बदमाशों की फेहरिस्त में शामिल गोरखपुर के दुर्दांत माफिया राकेश यादव ने किया सरेंडर
