लखनऊ में नहीं हो रहा वीकेंड लॉकडाउन का पालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के साथ राजधानी लखनऊ में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है लेकिन उसके बाद भी लोग घरों से निकल रहे हैं। राजधानी में कमिश्नरेट पुलिस ने वीकेंड लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए 212 स्थानों …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के साथ राजधानी लखनऊ में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है लेकिन उसके बाद भी लोग घरों से निकल रहे हैं। राजधानी में कमिश्नरेट पुलिस ने वीकेंड लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए 212 स्थानों पर बेरीकेडिंग किए हैं। उसके बाद भी 55 घंटे के लॉकडाउन का राजधानी में असर नही दिख रहा है।

शनिवार सुबह से ही काफी संख्या में लोग सड़कों पर निकलते नजर आए। 1090 चौराहा और लाल बत्ती चौराहे पर पुलिस लोगों को रोक कर चेकिंग कर रही थी इस दौरान वहां भीषण जाम लग गया। पुलिस आयुक्त लखनऊ ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद भी सड़कों पर भीड़ जुट रही है। कोरोना काल में भी लोगों में जागरूकता की कमी नजर आ रही है।

संबंधित समाचार