Unnao: शादी वाले घर में फूड प्वाइजनिंग, 28 महिलाओं की हालत बिगड़ी, लोगों ने खाने में छिपकली गिरने की जताई आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में बारात वाले घर में फूड प्वाइजनिंग से दर्जनों महिलाएं बीमार।

उन्नाव में बारात वाले घर में फूड प्वाइजनिंग से दर्जनों महिलाएं बीमार हो गई। इस पर लोगों ने खाने में छिपकली गिरने की आशंका जताई।

उन्नाव, अमृत विचार। हसनगंज क्षेत्र अंतर्गत गदनखेड़ा गांव निवासी एक घर से बारात जाने के बाद घर की महिलाओं ने खाना बनाकर खाया। इसके बाद उनमें दो दर्जन से अधिक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनमें से 28 को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

हसनगंज क्षेत्र के गदनखेड़ा गांव निवासी विश्वनाथ के पुत्र विपिन पाल की बारात शनिवार शाम आसीवन थानाक्षेत्र के बरहा कला गांव गई थी। बारात जाने के बाद घर की महिलाओं ने रात को घर में बना खाना खाया। खाना खाने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओ को उलटी होना शुरू हो गई। जिस पर आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां डाक्टर ने 28 महिलाओं को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। डाक्टर इसे फूड प्वाइजनिंग बता रहे हैं। वाईन ग्रामीण खाने में छिपकली गिरने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर खाने की जांच शुरू की है।

संबंधित समाचार