Kanpur Wall Collapse : तेज हवा के चलते दीवार ढही, चार मजदूर दबे, एक की हालत नाजुक, बंद टेनरी में चल रहा था काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में तेज हवा के चलते दीवार ढही।

कानपुर के जाजमऊ थानाक्षेत्र में तेज हवा के चलते दीवार ढह गई। हादसे में चार मजदूर दब गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर चारों को निकाला।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के जाजमऊ थानाक्षेत्र के बुढिया घाट के अलरैबर टेनरी की तेज हवा के चलते दीवार ढह गई। दीवार ढहने से मलबे में दबकर सलाउद्दीन के बेटे फरहान और रेहान जुड़वा भाई (19 ) महाराजपुर के रहने वाले अमर चंद्र (48) और हाकिम (15 ) घायल हो गए। इसमें फरहान, रेहान, अमर चंद्र का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Kanpur Wall Collapse

जबकि हाकिम की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पांच साल से बंद टेनरी में काम के दौरान हादसा हुआ है। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

 

संबंधित समाचार