हरदोई में पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरी पब्लिक, दो पक्षों में हुआ था पथराव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। अधिवक्ता के साथ हुई नोंकझोंक के बाद दो पक्षों में न सिर्फ झगड़ा हुआ बल्कि पथराव होने लगा।हो रहे पथराव के दौरान उधर से निकल रहे विधायक की गाड़ी का शीशा टूट गया, फिर क्या था माननीय के कहने पर एक्शन में आई पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। जिससे गुस्साए लोगों ने हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। उसके बाद किसी तरह समझा-बुझाकर कर उसे हटवाया गया।

घटना कोतवाली देहात के कोर्रिया गांव की है। शनिवार को अधिवक्ता जगदीश प्रसाद और गांव के रामकिशोर के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया था। शाम को मामला शांत हो गया। उसके बाद रविवार की सुबह दोबारा नोंकझोंक होने लगी। इतना ही नहीं उस नोंकझोंक के दौरान पथराव होने लगा। जिसमें रामकिशोर के पुत्र राधेश्याम को काफी चोंटे पहुंची।पथराव के बीच उधर से निकल रही एक विधायक की गाड़ी का शीशा टूट गया। फिर क्या था, विधायक के कहने पर एक्शन में आई पुलिस हाई-वे पर पहुंची और वहां से 10-15 लोगों को हिरासत में ले लिया। फिर क्या था पुलिस की इस कार्रवाई को ले कर पब्लिक भड़क उठी और हाई-वे पर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। फिर किसी तरह समझा-बुझाकर कर गुस्साई भीड़ को शांत किया गया। पुलिस की तरफ से कहा जा रहा है कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो बना रहे युवक को भी दबोचा 
हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर कोर्रिया गांव के पास हुए बवाल के बीच वहां पहुंची पुलिस पब्लिक के ऊपर टूट पड़ी। उसी बीच एक युवक वीडियो बनाने लगा। अपनी पोल-पट्टी खुलने के डर से पुलिस ने उस युवक को भी दबोच लिया। जबकि वहां के लोगों का कहना था कि वह युवक सिर्फ वीडियो बना रहा था,बवाल से उसका कोई भी सरोकार नहीं था। फिर भी पुलिस उसे भी उठा ले गई।

ये भी पढ़ें -Breaking News : UP में 5 सीनियर पीसीएस के तबादले

संबंधित समाचार