बहराइच: पुरानी पेंशन बहाली योजना को लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें Video
बहराइच, अमृत विचार। जिले में सोमवार को प्रान्त के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पेंशन रथ की अगुवाई सैकड़ो की संख्या में कर्मचारियों ने टिकोरा मोड़ से की। पेंशन रथ जिला मुख्यालय पहुंचा। यहां पर सभा और जुलूस के द्वारा सभी ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग की। पेंशन रथ का नेतृत्व संयुक्त मंच के अध्यक्ष आरके वर्मा व सुनील वर्मा उपाध्याक्ष संयुक्त मंच ने की।
कर्मचारियों ने जुलूस के साथ टिकोरा मोड़ से चलकर धरना स्थल तक पेन्शन रथ लेकर आये। इसके बाद कार्यक्रम सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसी चौधरी संयोजक संयुक्त मोर्चा ने किया। कार्यक्रम का संचालन पण्डित आर मशरीकी पेन्शनर्स एसोसिएशन एवं संजय मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संयुक्त मंच ने की।
बहराइच:-
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 5, 2023
पुरानी पेंशन बहाली योजना को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
जनपद में पहुंची पुरानी पेंशन बहाली रथ का हुआ स्वागत
सभा और जुलूस के द्वारा जताई नाराजगी pic.twitter.com/4Dz1KOGLjp
प्रान्त से आए डॉ. जीएन सिंह महासचिव उत्तर प्रदेश डिप्लोम इंजीनियर्स महासंघ द्वारा उपस्थिति कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी अपनी हक की लड़ाई के लिए राज्य एवं केन्द्रीय कर्मचारी एकजुट होकर इस आन्दोलन को निर्णायक स्थिति तक ले जायेंगे। उन्होने ने कहा कर्मचारी किसी पार्टी विशेष का विरोधी नहीं होता है। वह अपने हक की लड़ाई के लिए वर्तमान सरकारों से विरोध करता रहा है।
सन 2005 में जब यह व्यवस्था लागू की गयी उस समय समाजवादी पार्टी की सरकार थी। उसने भी कर्मचारियों की वाजिब मांग की तरफ अपना ध्यान नहीं दिया और यह कर्मचारी विरोधी नयी व्यवस्था लागू कर दी। उस समय केन्द्र में काँग्रेस की सरकार थी मौजूदा सरकार के मुखिया जो कि उस समय सांसद का पद सुशोभित कर रहे थे। वीपी तिवारी पूर्व अध्यक्ष उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने कर्मचारियों का आह्वाहन किया कि अगर आप लोगों ने वर्तमान में एकजुट होकर संघर्ष नहीं किया, तब तक सरकार का कर्मचारियों के हितों की ओर ध्यान नहीं होगा।

नरेन्द्र पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी प्रदेश महामंत्री उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने कहा कि अब कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। पूरे देश में एक साथ केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारी इस लड़ाई में कन्धे से कन्धा मिला एकजुट हो गये हैं। सफलता मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। दिलीप चौहान मण्डल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देवीपाटन मण्डल गोण्डा, एम सिराजुद्दीन न्यूटन प्रान्तीय संयुक्त मंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सम्बोधन में कहा जो पेन्शन की बात करेगा वही देश में राज करेगा।
कार्यक्रम को सुनील वर्मा जिलाध्यक्ष/प्रदेश संगठन महामंत्री व मंत्री भीमसिंह कुशवाहा ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, आरके वर्मा अध्यक्ष, सूरज प्रसाद मंत्री पुरानी पेन्शन बहाली योजना संयुक्त मंच जनपद शाखा बहराइच, विद्या विलास पाठक अध्यक्ष, प्रवीण श्रीवास्तव जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, शशीधर पाठक मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ तथा सरदार सर्वजीत सिंह पेन्शनर्स एसोशिएसन, गोपाल शरण सिंह अध्यक्ष ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर इंजीनियर नीरज वर्मा अध्यक्ष उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ शाखा, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मंत्री अजय त्रिपाठी कुमार आशुतोष, रोहित मौर्या, राजकमल, विजय शर्मा सफाई कर्मचारी संघ के मंत्री तरूण मिश्रा, अम्बिका वर्मा, फिरोज अहमद, कालीदीन आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: कतर्नियाघाट रेंज में हुआ कार्यशाला का आयोजन, 42 वनकर्मियों, तीन बाघ और गज मित्रों का हुआ सम्मान
