Hamirpur News : हर्ष फायरिंग मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दोनाली बंदूक कब्जे में ली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में हर्ष फायरिंग मामले में मुकदमा दर्ज।

हमीरपुर में हर्ष फायरिंग मामले में मुकदमा दर्ज। पुलिस ने दोनाली बंदूक कब्जे में ली।

हमीरपुर, अमृत विचार। थाना मझगवां के नौरंगा गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम में रिश्तेदार द्वारा की गई  हर्ष फायरिंग में छह वर्षीय बालक व उसके पिता के घायल होने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही की है। संबंधित लाइसेंसी दोनाली बंदूक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं घायलों अवगत कराना है कि थाना मझगवा अंतर्गत ग्राम नौरंगा के देवकी नन्दन राजपूत के घर  रात करीब 11 बजे कुआं पूजन कार्यक्रम चल रहा था।

इसी दौरान देवकी नंदन राजपूत के रिश्तेदार थाना मुस्करा के खड़ेही लोधन गांव निवासी कल्लू राजपूत पुत्र मुन्ना लाल ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायर किया। जिससे उनके रिश्तेदार हरिमोहन राजपूत (30) उनके छह वर्षीय बेटे अंश निवासी हरसुंडी थाना जलालपुर को गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। बताया गया हरिमोहन अपने साढू निरंजन राजपूत के पुत्री होने पर कुआं पूजन में शामिल होने गया था।

कार्यक्रम में गोली लगने से घायल पिता पुत्र को लेकर अफरा तफरी मच गई। परिजन इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां दोनों को झांसी भेजा गया। सीओ पीके सिंह ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। इस घटना में पुलिस द्वारा बंदूक को मौके से कब्जे में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार