Mafia डॉन मुख्तार अंसारी को सुनाई गई उम्रकैद की सजा, Varanasi एमपीएमएलए कोर्ट ने अवधेश राय हत्याकांड मामले में दिया निर्णय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को वाराणसी कोर्ट में उम्रकैद की सजा सुनाई।

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को वाराणसी एमपीएमएलए कोर्ट ने अवधेश राय हत्याकांड मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई।

बांदा, अमृत विचार। मंडल कारागार में निरुद्ध माफिया डॉन मुख्तार अंसारी उस वक्त बुरी तरह बेचैन नजर आया, जब वाराणसी की एमपीएमएलए कोर्ट ने उसे अवधेश राय हत्याकांड के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने उसे यह सजा वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सुनाई गई।

ज्ञात रहे माफिया डॉन मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में निरुद्ध था। उसे यूपी में चल रहे अनेक मामलों में वांछित होने के कारण उसे यहां लाया गया था। पिछले डेढ़ साल से माफिया यहां की जिला जेल में बैरिक नंबर-15 में निरुद्ध है। पिछले दिनों जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जेल में अचानक छापा मारा था। उसकी बैरिक में तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज मिले थे।

जांच के दौरान उन दस्तावेजों में अनेक गड़बड़ियां पाई गई थीं। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने दस्तावेजों की जांच के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देश भी दिये थे। जांच के बाद माफिया डॉन पर एक नया मामला दर्ज किया गया था। इस मामले ने भी मुख्तार अंसारी की परेशानी काफी बढ़ा दी थी। यही वजह है कि वह जेल के भीतर काफी बेचैनी सी महसूस कर रहा था। इसके बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुईं।

सोमवार को माफिया डॉन अंसारी की बेचैनी तब और बढ़ गई, जब अवधेश राय हत्याकांड मामले में वाराणसी की एमपीएमएलए कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की वाराणसी की एमपीएमएलए कोर्ट में अवधेश राय हत्याकांड के मामले में पेशी थी।

यह पेशी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कराई गई। कोर्ट ने उसे जैसे ही हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई तो जेल में ही माफिया डॉन मुख्तार अपने दोनों हाथों से सिर को पकड़कर बैठ गया। इसके बाद काफी देर तक बेचैन नजर आया।

संबंधित समाचार