Farrukhabad और Kannauj में हादसे में दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सड़क हादसे में दो की मौत।

फर्रुखाबाद और कन्नौज में हादसे में दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

कानपुर टीम, अमृत विचार। फर्रुखाबाद और कन्नौज में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

फर्रुखाबाद : दावत खा कर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

दावत खाकर रात में बाइक से घर लौटते समय इटावा बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बाइक का नंबर देखकर युवक को पहचान लिया। एंबुलेंस से घायल हो लोहिया अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गौटिया निवासी रामेश्वर दयाल का 22 वर्षीय पुत्र कृपा शंकर खेती का काम करता था। वह सोमवार शाम को बाइक से शहर में मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में तिलक समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब 12 बजे दावत खाकर वह घर जा रहा था। इटावा बरेली हाईवे पर राजेपुर क्षेत्र में जमापुर मोड पर अज्ञात वाहन ने उसको रौंद दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे बाइक और युवक को पड़ा देखा। बाइक नंबर देखने के बाद ग्रामीणों ने घायल को सीधा किया तो उसको पहचान लिया।

घटना की जानकारी यूपी 112 पर दी और एंबुलेंस को भी सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने पर ग्रामीणों ने घायल हो लोहिया अस्पताल भेज दिया। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस लोहिया अस्पताल पहुंची और घायल की स्थिति का जायजा लिया। कुछ देर बाद डाक्टर ने घायल कृपा शंकर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता रामेश्वर दयाल ने बताया कि कृपा शकर की शादी तीन साल पूर्व हरदोई जिला के थाना शाहाबाद के गांव तारापुर निवासी छोटी बिटिया के साथ हुई थी। उसके डेढ़ साल का पुत्र हर्षित है। घटना की जानकारी से पत्नी छोटी बिटिया, मां मोलिना का रो-रो कर हाल हो गया है। 

एक घंटे तक पड़ा रहा कृपाशंकर

इटावा बरेली हाईवे पर राजपेुर थाना क्षेत्र के जमापुर मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार कृपाशंकर एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहकर तड़पता रहा। वहां से गुजरे गांव के कुछ लोगों ने बाइक का नंबर देखकर गांव का युवक होने की आशंका जताई। उन्होंने जब घायल युवक को देखा तो उसकी शिनाख्त हुई। तब ग्रामीणों ने उसको लोहिया अस्पताल में एंबुलेंस से भिजवाया।

कन्नौज : डेढ़ माह पहले मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ बालक आखिर जिंदगी की जंग हार गया। कानपुर के हॉस्पिटल में मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया ।

थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी सुनील कुमार शर्मा का 12 वर्षीय बेटा दिशू 23 अप्रैल को मकान की दूसरी मंजिल पर ताऊ के बेटे कृष्णा के साथ खेल रहा था। तभी पैर फिसलने से करीब 24 फीट नीचे सीमेंटेड रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसे कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 45 दिन बाद इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह वह जिंदगी की जंग हार गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से मां प्रीति शर्मा, पिता सुनील कुमार, समेत बहन शिवांशी, एवं देवांशी का हाल बेहाल है। मृतक दो बड़ी बहनों में इकलौता भाई था। बता दें कि बालक के घायल होने के बाद लोगों ने आर्थिक मदद के साथ जल्द स्वस्थ होने के लिये ईश्वर से दुआएं भी कीं लेकिन इश्वर को कुछ और ही मंजूर था।

संबंधित समाचार