अयोध्या: रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर से साइबर ठग ने पेंशन भेजवाने के नाम पर ठगे 2.39 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय वायु सेना में जूनियर वारंट अफसर रहे वीरेंद्र प्रताप सिंह एक छोटी से गलती के चलते साइबर ठग गिरोह का शिकार हो गए। गिरोह ने पेंशन बैंक खाते में भेजवाने का झांसा देकर दो लाख 39 हजार रूपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है और साइबर सेल ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।  

 कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर पहाड़गंज निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि वह वर्ष 1997 में भारतीय वायु सेना से जूनियर वारंट अफसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अमूमन एयर फ़ोर्स कर्मियों की पेंशन माह के अंत में 28-29 तारीख और मार्च माह में एक तारीख को बैंक खाते में आ जाती है। इस बार पेंशन की रकम उनके बैंक खाते में नहीं पहुंची तो सोमवार को उन्होंने ऑनलाइन हेल्प लाइन नंबर खोजकर फोन किया।

इसके बाद उनकी मोबाइल पर फोन आया और  डाक्यूमेंट तथा बैंक डिटेल वेरिफाई कराने के लिए एनी डेस्क एप लोड कराया गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 2 लाख 39 हजार रूपये की निकासी हो गई। तत्काल मामले की जानकारी साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराने के बाद बैंक स्टेटमेंट समेत शिकायत नगर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल को दी है।

ये भी पढ़ें - सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, 48 मिनट के लिए रोकी गयी ट्रेन 

संबंधित समाचार