संभल: अभियान में 20 अवैध ई-रिक्शा सीज, मची खलबली

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

संभल/ओबरी, अमृत विचार। जिले में एक बार फिर अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यात्री एवं माल कर अधिकारी (पीटीओ) और पुलिस ने असमोली में चेकिंग अभियान चलाकर 20 अवैध ई-रिक्शा सीज किए। इस कार्रवाई से खलबली मची रही।

शहर से लेकर देहात तक बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा के निर्देश पर परिवहन विभाग और पुलिस ने अपंजीकृत ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मंगलवार को पीटीओ आबदीन अहमद, थानाध्यक्ष असमोली संजय कुमार ने असमोली और मनोटा में अवैध ई-रिक्शा पकड़े। पुलिस अवैध ई-रिक्शा को थाने ले गई और कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन अम्बरीश कुमार ने बताया कि संयुक्त अभियान में 20 अवैध ई-रिक्शा सीज कराए गए हैं। अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं पीटीओ ने संभल-जोया मार्ग पर ओवरलोड डीसीएम को पकड़कर सीज कर दिया। परिवहन विभाग और पुलिस के संयुक्त अभियान को लेकर तमाम चालक ई-रिक्शा लेकर भाग गए। सड़कों पर सन्नाटे का माहौल बन  गया।

ये भी पढे़ं- संभल: कार में पीछे से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

 

संबंधित समाचार