Kanpur News : डीएवी कॉलेज में बीएससी की 2084 और बीकॉम 1280 सीटें, अभी ले प्रवेश नहीं तो सीटें हो जाएंगी फुल
कानपुर के डीएवी कॉलेज में बीएससी की 2084 और बीकॉम 1280 सीटें।
कानपुर के डीएवी कॉलेज में बीएससी की 2084 और बीकॉम 1280 सीटें। 30 जून तक कॉलेज में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया से प्रवेश लिए जाएंगे।
कानपुर, अमृत विचार। डीएवी कॉलेज में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यहां सामान्य कोर्सों के साथ स्ववित्तपोषित रोजगारपरक कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। 15 दिनों से प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल 30 जून तक एडमिशन लिए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर तिथि बढ़ाई भी जा सकती है।
सीटों का विवरण
बीए – 1280
बीएससी – 2084
बीकॉम– 1280
स्ववित्तपोषित कोर्स में सीटें
बीएससी बायोटेक 180
बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन -60
बीएससी इनफार्मेशन – 60
बीएससी इंडस्ट्रियल माइक्रोबायलॉजी -60
बीएससी इलेक्ट्रानिक्स -60
कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। वेबसाइट पर सारा डाटा अपलोड हो रहा है। 30 जून तक एडमिशन लिए जाएंगे। आवश्यकता हुई तो आगे तिथि में बढ़ोत्तरी की जाएगी।- प्रो. अरुण कुमार दीक्षित, प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज
