अयोध्या: धर्म परिवर्तन कराने के शक पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक महिलाओं व पुरुषों को लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/अयोध्या/अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के तोरोमाफी दराबगंज में प्रार्थना सभा के जरिए धर्म परिवर्तन कराए जाने के शक पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक महिलाओं व पुरुषों को हिरासत में लिया है। चर्चा है कि ईसाई मिशनरी के लोग धर्म परिवर्तन के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

शिकायत पर पहुंची कोतवाली पुलिस उपस्थित लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली उठा लाई है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. राजेश कुमार तिवारी और कोतवाल राजेश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पुलिस अधिकारी संपूर्ण मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रहे हैं।

तहसीलदार राजकुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की गई तो प्रार्थना सभा में लोग मौजूद पाए गए। इसमें कुछ बाहरी लोग भी है। मौके से बाइबिल और अन्य धार्मिक ग्रंथ मिले हैं। उन्होंने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। जैसे भी तथ्य प्रकाश में आएंगे नियमानुसार कारवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर जांच की तो संदेहास्पद परिस्थितियां मिली।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राम जन्मभूमि परिसर में बनेंगे सप्त ऋषियों के मंदिर, प्रथम तल तैयार होते ही शुरू हो जाएगा निर्माण

संबंधित समाचार