बरेली: कोलकाता से दिल्ली तक की साइकिल यात्रा पर निकली वंदिता सम्मानित
बरेली, अमृत विचार: शुभांशु सेवा हॉस्पिटल डोहरा रोड पर चेयरमैन डाॅ. प्रदीप कुमार व वाजसवंती देवी ने कोलकाता से दिल्ली तक की साइकिल यात्रा पर निकली 14 वर्षीय बच्ची के हौसले को सलाम किया है। 58 दिन बाद बुधवार को बरेली पहुंचने पर दोनों ने छात्रा वेद वंदिता बासु, उनके पिता विश्वास वासु का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
1 दिन में 70 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद वह बरेली पहुंची। वह भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मिलकर इंडिया व भारत, जो इस देश का नाम रखा गया है, उसे बदलकर हिंदुस्तान नाम रखने की मांग करेंगी।
ये भी पढ़ें - बरेली:खेत से गायों को भगाने को लेकर की हवाई फायरिंग
