बरेली:खेत से गायों को भगाने को लेकर की हवाई फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोपियों ने बीच-बचाव करने युवक को पीटा, टूटा पैर

बरेली/सीवीगंज, अमृत विचार : सीबीगंज क्षेत्र में एक खेत से गायों के झुंड को भगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। छह आरोपियों ने बीच-बचाव कर रहे युवक के साथ मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - बरेली: सेफ्टी निरीक्षण के दौरान ट्रैक पर बोल्ट देख भड़के एडीआरएम

सराय तल्खी गांव निवासी दर्वेश ने बताया कि 4 जून को रात 10 बजे उनके खेत में गायों का झुंड घुस आया। वह उसे भगाने पहुंचे तो गांव के चमन सिंह, अमन सिंह, नितिन, मनोज, विनोद और प्रमोद वहां आ धमके। सभी गायों के भगाने का विरोध करने लगे। आरोप है कि उन्होंने किसान के साथ मारपीट की। शोर सुनकर गांव के राजेंद्र, होरीलाल व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दबंगों ने राजेंद्र को लाठी-डंडों से पीटा।

जिससे उनका पैर टूट गया। आरोप है कि आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सीबीगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार कांबोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बरेली: मुख्य अभियंता ने नंदोसी में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी

संबंधित समाचार